Ujjain में अनोखा मामला, नीडल लगाकर शिवलिंग का खून से करता रहा अभिषेक! VIDEO वायरल

उज्जैन में सावन के महीने में एक भक्त ने शिवलिंग का अपने रक्त (खून) से अभिषेक कर दिया. हैरानी की बात यह है कि शिव मंदिर में 21 पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ यह अभिषेक करवाया.

ADVERTISEMENT

रक्त से शिवलिंग का किया अभिषेक.
रक्त से शिवलिंग का किया अभिषेक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सावन माह में भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के जतन करते हैं.

point

उज्जैन में सावन के महीने में एक भक्त ने शिवलिंग का अपने रक्त (खून) से अभिषेक कर दिया.

MP News: महाकाल की नगरी उज्जैन में एक अनोखा मामला सामने आया है. सावन माह में भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के जतन करते हैं. लेकिन, उज्जैन में सावन के महीने में एक भक्त ने शिवलिंग का अपने रक्त (खून) से अभिषेक कर दिया. हैरानी की बात यह है कि शिव मंदिर में 21 पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ यह अभिषेक करवाया. रक्ताभिषेक करने वाला भक्त कुछ समय पहले ही अपनी जांघ की चमड़ी से अपनी मां के लिए चरण पादुकाएं बनवाकर चर्चा में आया था.