UPSC 2025 में 331वीं रैंक लाकर अफसर बनने वाली सतना की बेटी भूमिका जैन कौन? जानें

Bhumika Jain Satna : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. मध्य प्रदेश के सतना जिले की भूमिका जैन ने 331वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. भूमिका की इस बड़ी कामयाबी से परिवार और शहर में खुशी की लहर है.

ADVERTISEMENT

Bhumika Jain Satna
Bhumika Jain Satna
google news

UPSC Topper Bhumika Jain: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कुल 958 उम्मीदवारों का सिलेक्शन अलग अलग सेवाओं के लिए हुआ है. इस बार की एग्जाम में अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में पहली रैंक हासिल की है. वही इस एग्जाम में मध्य प्रदेश के सतना की भूमिका जैन ने 331वीं रैंक हालिस की है. भूमिका के चयन की खबर मिलते ही सतना के कृष्णानगर इलाके में जश्न का माहौल है और लोग उनके घर लगातार बधाइयां देने पहुंच रहे हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कौन हैं भूमिका जैन?