IAS की बेटी छाया सिंह आखिरी प्रयास में बनीं IAS, खबर सुन भावुक हुए पिता ने कहा- कभी हार नहीं मानी

Upsc Result: देश की सबसे कठिन परीक्षा यानि UPSC ने मंगलवार को सिविल सर्विसेस की मुख्य परीक्षा 2023 का अंतिम रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में मध्य प्रदेश के 27 प्रतियोगी चयनित हुये हैं.

ADVERTISEMENT

chhaya singh
chhaya singh
google news

Upsc Result: देश की सबसे कठिन परीक्षा यानि UPSC ने मंगलवार को सिविल सर्विसेस की मुख्य परीक्षा 2023 का अंतिम रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में मध्य प्रदेश के 27 प्रतियोगी चयनित हुये हैं. जिनमें से 11 भोपाल रहने वाले हैं, आपको बता दें इन्हीं में से भोपाल की रहने वाली छाया सिंह भी हैं. उन्होंने पूरे देश भर में 65वी रैंक हासिल की है. छाया सिंह के पिता भी IAS हैं और मध्यप्रदेश के कई जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. छाया सिंह के पिता वर्तमान में राजस्व मंडल ग्वालियर में अपर आयुक्त के पर पदस्थ हैं.