अटेर सीट पर ऐसा क्या हुआ कि दोबारा वोटिंग कराने की आई नौबत, जानिए इनसाइड स्टोरी
मध्य प्रदेश का पहला पाेलिंग स्टेशन है भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट का किशूपुरा पोलिंग 71, जहां पर वोटिंग में गड़बड़ी की शिकायत मंत्री अरविंद भदौरिया ने की थी, यहां से कांग्रेस ने हेमंत कटारे को फिर से मैदान में उतारा है. यहां चुनाव आयोग पुर्न मतदान करा रहा है.
ADVERTISEMENT

Uncover inside story Ater assembly seat polling station re-voting mp election 2023
MP Election 2023: मध्य प्रदेश का पहला पाेलिंग स्टेशन है भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट का किशूपुरा पोलिंग 71, जहां पर वोटिंग में गड़बड़ी की शिकायत के बाद पुर्न मतदान किया जा रहा है. रिपोल शुरू हो चुका है. इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अटेर विधानसभा क्षेत्र के इस बूथ पर रीपोलिंग कराई जा रही है. भाजपा प्रत्याशी और मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने किशूपुरा पोलिंग पर वोटिंग में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे और निर्वाचन आयोग से मामले की शिकायत की थी.