मात्र 2 मिनट की देरी और सालभर की मेहनत मिट्टी में, NEET परीक्षा केंद्र के बाहर बेटी से लिपटकर रोया बेबस पिता, Video वायरल

मध्य प्रदेश के विदिशा में मात्र 2 मिनट की देरी के कारण छात्रा रागिनी विश्वकर्मा NEET परीक्षा देने से वंचित रह गई. परीक्षा केंद्र के बाहर रोते बेबस पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. पूरी खबर पढ़ें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
बेटी परीक्षा नहीं दे पाई तो पिता का सब्र टूटा.
Google CTA

Vidisha viral video: सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी भी पत्थर दिल इंसान की आंखों में आंसू आ जाएं. वीडियो मध्य प्रदेश के विदिशा का है, जहां एक परीक्षा केंद्र के बंद लोहे के गेट के बाहर एक मजबूर पिता हताशा सिर पीट लिया और वहीं लेट गया.अपनी रोती हुई बेटी को गले लगाकर खुद भी फूट-फूटकर रोने लगा. यह बेबसी और लाचारी उस पिता की है जिसकी बेटी कड़े नियमों की बलि चढ़कर नीट (NEET) की परीक्षा देने से महरूम रह गई.