उफनती नदी, टूटा स्टॉप डैम और स्कूल जाते बच्चे... विदिशा का वीडियो देखकर हर कोई हैरान! आखिर जिम्मेदार कौन?

MP School Students Viral Video: मध्य प्रदेश के विदिशा में स्कूली बच्चों की जिंदगी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. उफनती बेतवा नदी और जर्जर स्टॉप डैम पार कर बच्चे रोज स्कूल पहुंच रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है. जानिए पूरा मामला और अधिकारियों ने क्या कहा.

ADVERTISEMENT

शिवराज के संसदीय क्षेत्र से आया चौंकाने वाला वीडियो
शिवराज के संसदीय क्षेत्र से आया चौंकाने वाला वीडियो
Google CTA

Vidisha Betwa River Viral Video: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां ग्राम पंचायत जीवाजीपुर के पल्हई गांव स्थित शासकीय हाई स्कूल में पढ़ाई करने जाने वाले मासूम बच्चे रोजाना अपनी जिंदगी को दांव पर लगा रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली छात्र उफनती बेतवा नदी और उस पर बने जर्जर स्टॉप डैम से खतरनाक छलांग लगाकर दूसरी तरफ जाते दिख रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि जरा सी भी चूक इन बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है.