मामा शिवराज के इलाके में Gen Alpha के आगे झुका प्रशासन? जोरदार प्रदर्शन के बाद बदलना पड़ा फैसला, जानें पूरा मामला?

Sironj Girls Bus Fare Protest: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज में स्कूल की छात्राओं ने बढ़े हुए बस किराए के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. 10 रुपये के किराए को 25 रुपये किए जाने पर छात्राओं ने मोर्चा खोला. प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने मामले में दखल देकर किराया वापस कम करवा दिया.

ADVERTISEMENT

 सिरोंज में छात्राओं के प्रदर्शन के आगे झुका प्रशासन
सिरोंज में छात्राओं के प्रदर्शन के आगे झुका प्रशासन
Google CTA

Sironj Girls Bus Fare Protest: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज में आखिरकार छात्राओं (Gen Alpha) की मांग मान ली गई है. कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने बस का किराया बढ़ाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया था. इसके बाद प्रशासन ने उनकी मांग मानते हुए बढ़ा हुआ किराया वापस घटा दिया. अब छात्राएं पहले की तरह सिर्फ 10 रुपये किराया देकर स्कूल आ-जा सकेंगी.