Viral Video: पैसे मांग रहे थे CM मोहन यादव, लेकिन पिता ने थमा दी इस बिल की पर्ची, जानें फिर..

CM Mohan Yadav: दुनियाभर में बीते दिन फादर्स-डे सेलिब्रेट किया गया. सोशल मीडिया से लेकर घर-घर में पिता- पुत्र के बीच कई सारी पोस्ट शेयर की गईं. इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

cm mohan yadav
cm mohan yadav
Google CTA

CM Mohan Yadav: दुनियाभर में बीते दिन फादर्स-डे सेलिब्रेट किया गया. सोशल मीडिया से लेकर घर-घर में पिता- पुत्र के बीच कई सारी पोस्ट शेयर की गईं. इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री अपने पिता से पैसे मांगते नजर आ रहे हैं.  जिसके बाद सीएम मोहन पिता का रियेक्शन तेजी से वायरल हो रहा है. 

सीएम मोहन का वीडियो हो रहा वायरल

दरअसल मोहन यादव ने जब अपने पिता से पैसे मांगे तो उन्होंने जेब में रखी 500 रुपए की गड्डी निकाल कर उनके हाथ में थमा दी. इसमें से मुख्यमंत्री ने एक नोट निकला और बाकी अपने पिता को लौटा दिए. इस मौके पर पिता ने मुख्यमंत्री को ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल भी थमा दिया. जिसके बाद वहां सभी लोग ठहाके लगाने लगे.  इस दौरान दोनों के बीच जमकर हंसी मजाक भी हुआ. सीएम मोहन यादव ने मजाक-मजाक में पिता जी से बैंक खाते में जमा पैसों के बारे में पूछते हुए कहा कि बैंक में कितने पैसे हैं. तो पिता ने हंसकर ये बात टाल दी. बता दें कि सीएम यादव और पिता मूलचंद के बीच हो रहे संवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

क्या बोले सीएम मोहन यादव?

उज्जैन में पिता से बातचीत के दौरान सीएम मोहन यादव को उनके पिता ने ट्रेक्टर का बिल थमा दिया. और उसे जमा करने का आदेश दे दिया. इस दौरान सीएम डा. मोहन यादव ने पिता मूलचंद यादव को फादर्स डे की बधाई भी दी. सीएम यादव ने फादर्स डे की बधाई देते हुए कहा कि कुटुंब और परिवार परंपरा दुनिया के लिए अद्वितीय है. यह भारत की देन है, हमारे ऋषि मुनियों ने रिसर्च कर विद्या के बलबूते पर अपनी संस्कृति को बढ़ाया है.

ये भी पढ़ें: BJP में शामिल होकर नकुलनाथ के लिए किया प्रचार, फिर भाजपा के साथ? विक्रम अहाके ने क्यों उठाया ये कदम, कर ही दिया खुलासा