दीपक से रसिक दुलारी बने प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य का जबलपुर से क्या है कनेक्शन ? वृंदावन आश्रम में क्या हुआ था ?
Vrindavan Monk death News : वृंदावन आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की चौथी मंजिल से गिरकर हुई मौत रहस्य बन गई है. कमरे में मिला ग्राइंडर, गुप्तांग पर चोट और पोस्टमार्टम में अत्यधिक ब्लीडिंग की पुष्टि ने कई सवाल खड़े किए हैं. पुलिस अब मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत जांच के घेरे में
एक आश्रम… चौथी मंजिल… नीचे गिरा 29 साल का एक साधु. कमरे के अंदर मिला ग्राइंडर और उससे जुड़ा एक ऐसा रहस्य, जिसने इस मौत को साधारण हादसा मानने पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. वृंदावन के गुरुकृपा कुंज आश्रम में हुई रसिक दुलारी शरण की मौत का रहस्य गहरा गया है.
