वृंदावन में इंद्रदेव महाराज पर जिस महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, उसने सामने आकर आश्रम का काला सच बताया !

इंद्रदेव महाराज पर यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली महिला ने इंदौर हाईकोर्ट के एडवोकेट देवेश शर्मा को अपना वकील नियुक्त किया है. एडवोकेट शर्मा के मुताबिक, मथुरा में पीड़िता के बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. उन्होंने मथुरा पुलिस कमिश्नर से पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.वकील ने नोएडा में भी एक महिला की ओर से एफआईआर दर्ज कराने और अन्य महिलाओं के सामने आने का दावा किया है.

ADVERTISEMENT

इंद्रदेव महाराज पर दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली महिला ने वकील के जरिए खोली आश्रम की पोल!
बाबा और आरोप लगाने वाली महिला
Google CTA

निरंजनी अखाड़े के निष्कासित महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज पर यौन शोषण और दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगे हैं. मुंबई की एक महिला ने शादी और पारिवारिक जीवन सुधारने का भरोसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर दर्ज जीरो FIR अब मथुरा पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है. वहीं, मामले में अन्य महिलाओं के भी सामने आने का दावा किया जा रहा है. पीड़िता का आरोप है कि इंद्रदेव महाराज ने मथुरा और उज्जैन स्थित आश्रमों में उसके साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में मुंबई के काशिमीरा थाने में जीरो FIR दर्ज की गई थी. मुख्य घटनाएं मथुरा में होने के चलते केस को आगे की कार्रवाई के लिए वृंदावन पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है. पीड़िता ने  इंदौर हाईकोर्ट के एडवोकेट देवेश शर्मा को अपना वकील नियुक्त किया है. 

यूपी के नोएडा में भी FIR 

एडवोकेट शर्मा के मुताबिक, मथुरा में पीड़िता के बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. उन्होंने मथुरा के पुलिस कमिश्नर से महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की है. उनका कहना है कि महिला बिना किसी दबाव और डर के अपना पक्ष रख सके, इसके लिए पुलिस को विशेष इंतजाम करने चाहिए. एडवोकेट ने दावा किया है कि इंद्रदेव महाराज के खिलाफ नोएडा में भी एक महिला ने FIR दर्ज कराई है. इसके अलावा इंदौर में कथा के दौरान भी कई अन्य महिलाओं के साथ इसी तरह की घटनाएं होने का दावा किया गया है. वकील के मुताबिक, आने वाले दिनों में कुछ और महिलाएं सामने आ सकती हैं. उनका कहना है कि इस मामले में डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य भी मौजूद हैं, जिन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा. 

वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत करने का आरोप

पीड़िता की शिकायत में महामंडलेश्वर पर लगाए गए आरोपों को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. महिला के मुताबिक, जून 2024 में उसके मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आया. कॉल रिसीव करने पर स्क्रीन पर इंद्रदेव महाराज नग्न अवस्था में दिखाई दिए. आरोप है कि उन्होंने 'गुरुजी की आज्ञा है' कहकर महिला पर भी कपड़े उतारने का दबाव बनाया और करीब 15 से 20 मिनट तक अश्लील बातें कीं. महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि 29 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर उसी नंबर से दोबारा वीडियो कॉल आया. इस दौरान भी कथित तौर पर अश्लील बातें की गईं.

वृंदावन के आश्रम में दुष्कर्म का आरोप

शिकायत के मुताबिक, 4 नवंबर 2025 को महिला अपनी छोटी बेटी के साथ वृंदावन स्थित सेवा धाम आश्रम पहुंची थी. उसने यहां छह दिनों के लिए कमरा बुक कराया था. आरोप है कि रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर इंद्रदेव महाराज ने फोन कर उसे अपने कमरे में बुलाया। महिला का दावा है कि कमरे में पहुंचने पर महामंडलेश्वर ने दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. फिलहाल, इंद्रदेव महाराज पर लगे गंभीर आरोपों की जांच मथुरा पुलिस कर रही है. पीड़िता के बयान और कथित डिजिटल साक्ष्य इस मामले में अहम हो सकते हैं. अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आरोपों के आधार पर आगे क्या कार्रवाई होती है. मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है. 

इनपुट- धर्मेंद्र कुमार शर्मा, ,संवाददाता, इंदौर 
 

यह खबर भी पढ़े : अर्जुन सिंह की चेतावनी को नजरअंदाज करना पड़ा था सोनिया गांधी को भारी, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम को बताया सबसे समझदार और अनुभवी नेता