'तेरे दिल में हम आ गए...', मध्यप्रदेश के रीवा में महिला थानेदार ने बनाई ऐसी रील, हरकत में आया, IG ने तुरंत लिया एक्शन 

पूरा मामला हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई सगरा थाने की थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा की एक रील से जुड़ा है. अंकिता मिश्रा ने बॉलीवुड फिल्म 'आरज़ू' के लोकप्रिय रोमांटिक गाने "तेरे दिल में हम आ गए..." पर थाने के अंदर ही एक रील बनाई थी.

ADVERTISEMENT

Ankita mishra
Ankita mishra
Google CTA

मध्य प्रदेश के रीवा में पुलिसकर्मियों के बीच सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब उन पर भारी पड़ रहा है. मध्य प्रदेश के रीवा में एक महिला थाना प्रभारी (लेडी सुपरकॉप) द्वारा थाने के अंदर बनाई गई एक रील सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस विभाग की जमकर किरकिरी हुई. मामले को गंभीरता से लेते हुए रीवा ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक (IG) गौरव राजपूत ने तत्काल प्रभाव से पुलिसकर्मियों द्वारा वर्दी में या विभाग से संबंधित किसी भी वस्तु का उपयोग कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं.