MP Weather: मानसून की एंट्री के बाद मौसम बदलेगा करवट, भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में IMD का अलर्ट
MP Weather Update Today: वेदर सिस्टम के प्रभाव से प्रदेशभर में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

mp weather
MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद से ही जोरदार बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है. आज से मध्य प्रदेश में तीन वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहे हैं, जिसका असर मौसम के ऊपर देखने को मिलेगा. वेदर सिस्टम के प्रभाव से प्रदेशभर में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में अलर्ट जारी किया है.