पहलगाम हमले पर इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल ने ऐसा क्या कहा कि एमपी और यूपी टूरिज्म को कहनी पड़ी ये बड़ी बात

Tanya Mittal on Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बीच तान्या मित्तल के "आतंक का कोई धर्म नहीं होता" बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
फोटो- तान्या मित्तल के सोशल मीडिया प्रोफाइल से
Google CTA

Tanya Mittal on Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस हमले में कई निर्दोष लोग शिकार बने. देश भर में इस हमले के खिलाफ गुस्सा और शोक का माहौल है. इसी बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल का एक बयान वायरल हो गया है, जिसने नई बहस को जन्म दे दिया है. तान्या के वीडियो वायरल होते ही एमपी और यूपी टूरिज्म के तरफ से भी एक बयान आमने आया है जिसके बाद ये बहस और तेज हो गई है.