सिंधिया की मां माधवी राजे के निधन पर क्या बाेले दिग्गज नेता? यशोधरा राजे ने 'वहिनी’ लिख किया याद

Madhavi Raje Scindia passes away: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार (15 मई) की सुबह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया.

ADVERTISEMENT

राजमाता माधवी राजे सिंधिया
राजमाता माधवी राजे सिंधिया
Google CTA

Madhavi Raje Scindia passes away: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार (15 मई) की सुबह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया. दरअसल, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां की तबियत लंबे समय से खराब चल रही थी. बुधवार सुबह 9.28 बजे उनका दिल्ली के एम्स में निधन हो गया. माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार ग्वालियर में कल यानी कि 16 मई को किया जाएगा. जिसकी तैयारियां ग्वालियर शुरू की जा चुकी हैं. राजमाता के निधन के बाद कई दिग्गज राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजली दी है.