कमलनाथ के बीजेपी में जाने की खबरों के बीच क्या बोले देश के ये राजनीतिक दिग्गज, कांग्रेस में मची हलचल

कमलनाथ किसी भी समय बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उनके साथ ही उनके बेटे नकुलनाथ भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इस खबर के सामने आने के बाद न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के राजनीतिक दिग्गज हैरान रह गए और अलग-अलग तरह से कमलनाथ को लेकर अपनी -अपनी प्रतिक्रिया सामने रख रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Kamal Nath Controversy: कमलनाथ किसी भी समय बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उनके साथ ही उनके बेटे नकुलनाथ भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इस खबर के सामने आने के बाद न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के राजनीतिक दिग्गज हैरान रह गए और अलग-अलग तरह से कमलनाथ को लेकर अपनी -अपनी प्रतिक्रिया सामने रख रहे हैं. लेकिन सबसे ज्यादा हैरान-परेशान कांग्रेस है. क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर कमलनाथ के समर्थक विधायक, महापौर व अन्य नेता हैं. कमलनाथ यदि बीजेपी में चले जाते हैं तो बहुत संभावना है कि इन नेताओं को भी अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाना पड़ सकता है.