मध्यप्रदेश में शराब माफिया का ये कैसा आतंक? बीजेपी के ही विधायक पुलिस के सामने गिड़गिड़ा रहे

MP News: मध्यप्रदेश में शराब माफिया का आतंक ऐसा हो गया है कि बीजेपी के ही विधायकों को पुलिस के सामने गिड़गिड़ाना पड़ रहा है. ऐसा ही मामला सामने आया मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से.

ADVERTISEMENT

सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

शराब माफिया के खिलाफ बीजेपी विधायकों को पुलिस से लगानी पड़ रही गुहार

point

बीजेपी विधायकों नेे अपनी ही सरकार पर खड़े किए सवाल.

MP News: मध्यप्रदेश में शराब माफिया का आतंक ऐसा हो गया है कि बीजेपी के ही विधायकों को पुलिस के सामने गिड़गिड़ाना पड़ रहा है. ऐसा ही मामला सामने आया मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से. स्थानीय बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल ने अपनी ही मोहन यादव सरकार पर शराब माफिया के आगे लाचार हो जाने के आरोप लगाए. वे एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत एसपी ऑफिस पहुंचे और यहां पुलिस अधिकारियों के पैरो में दंडवत होकर गुहार लगाने लगे.