AI समिट प्रोटेस्ट मामले में गिरफ्तार कांग्रेस यूथ नेता जितेंद्र यादव का क्या है मध्य प्रदेश कनेक्शन?
Congress youth leader Jitendra Yadav Arrested: भारत मंडपम में हुए AI समिट विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव का संबंध मध्य प्रदेश के ग्वालियर से है. छात्र राजनीति से जुड़े रहे यादव के दिल्ली आने और प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर पुलिस जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

कांग्रेस के यूथ लीडर की गिरफ्तारी
AI Summit Protest: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट के दौरान हुए यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचवीं गिरफ्तारी की है. इस बार पुलिस ने ग्वालियर से यूथ कांग्रेस से जुड़े नेता जितेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार किया है.