मोनालिसा के साथ होगा निकिता जैसा....भड़कीं साध्वी प्राची आर्या ने इस जानवर का दांत गले में लटकाने की क्यों दी नसीहत?
वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी पर साध्वी प्राची ने विवादित बयान देते हुए इसे 'लव जिहाद' बताया और गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है. वहीं, अपनी जान को खतरा बताते हुए यह नवविवाहित जोड़ा केरल पुलिस की सुरक्षा में पहुंच गया है.
ADVERTISEMENT

मोनालिसा
मध्य प्रदेश के महेश्वर की मशहूर 'महाकुंभ वायरल गर्ल' मोनालिसा और उनके मुस्लिम दोस्त फरमान खान की शादी ने देशभर में नई बहस छेड़ दी है. जहां एक तरफ यह जोड़ा केरल में सुरक्षा की गुहार लगा रहा है, वहीं दूसरी तरफ हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची आर्या ने इस पर बेहद तीखा और विवादित बयान देकर मामले को गर्मा दिया है.