जब सूची आई तो देखकर बोले इंदौर सांसद शंकर लालवानी, "कहीं ये फेक लिस्ट तो नहीं"
इंदौर में जैसे ही सांसद शंकर लालवानी को एक बार फिर से बीजेपी द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा हुई तो उन्हें एक बार तो इस खबर पर यकीन ही नहीं हुआ.
ADVERTISEMENT

सांसद शंकर लालवानी टिकट मिलते ही चौंक गए
Lok Sabha Election 2024: इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को बीजेपी ने इंदौर लोकसभा सीट पर रिपीट कर दिया है. शंकर लालवानी को जैसे ही मालूम चला कि लिस्ट में उनका नाम आया है तो एक बार तो उनको यकीन ही नहीं हुआ. वे बीजेपी कार्यालय में थे और सीएम मोहन यादव की अगवानी की व्यवस्था कर रहे थे. तभी बीजेपी ने लिस्ट जारी कर दी.