बीजेपी नेत्री के पति का पुलिस ने निकाला जुलूस तो भड़कीं अमिता बागरी, बोलीं, 15 साल पार्टी के लिए काम का इनाम मिला
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में कपड़ा दुकान में हुए जानलेवा हमले के मामले में करीब एक महीने से फरार चल रहे आरोपी अमित जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को रायसेन टोल नाके से पकड़ा. अमित जैन भाजपा नेत्री अमिता बागरी के पति हैं और पुलिस के मुताबिक उनके खिलाफ पहले से 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर पुलिस ने आरोपी को पैदल शहर में घुमाया. पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद कानून व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश देना था. वहीं गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले ने सियासी रंग भी ले लिया है. अमित जैन की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेत्री अमिता बागरी ने वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन और अपनी ही पार्टी के स्थानीय गुन्नौर विधायक राजेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में कपड़ा दुकान में हुए जानलेवा हमले के मामले में करीब एक महीने से फरार चल रहे आरोपी अमित जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को रायसेन टोल नाके से पकड़ा.अमित जैन भाजपा नेत्री अमिता बागरी के पति हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अमित जैन का मेडिकल परीक्षण कराया. इसके बाद आरोपी को पैदल शहर में घुमाया गया. पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य कानून व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश देना था.
