कांग्रेस कब करेगी मध्यप्रदेश में अपने लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान? डेट आ गई सामने

बीजेपी के बाद अब कांग्रेस भी जल्द ही मध्यप्रदेश में अपने लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है. इसे लेकर डेट सामने आ गई है. कांग्रेस आलाकमान ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं को संदेश भिजवा दिया है.

ADVERTISEMENT

कांग्रेस आलाकमान जल्द करेगी मध्यप्रदेश में लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान
कांग्रेस आलाकमान जल्द करेगी मध्यप्रदेश में लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान
Google CTA

Congress Lok Sabha Candidate List in MP: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी जल्द हो सकता है. इसे लेकर कांग्रेस आलाकमान ने संकेत दे दिए हैं. सूत्रों के अनुसार 6 मार्च को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश से निकलकर राजस्थान में पहुंचेगी, उसके अगले दिन 7 मार्च को दिल्ली में एआईसीसी के दफ्तर में कांग्रेस पार्टी लोकसभा उम्मीदवारी के ऐलान को लेकर बड़ी बैठक कर सकती है.