सिंधिया जहां से हारे थे चुनाव, वहीं बागेश्वर बाबा ने उनके कान में फूंक दिया ये मंत्र

Pandit Dhirendra Krishna Shastri: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस में रहते हुए 2019 में अपने गढ़ से लोकसभा चुनाव हार गए थे. अब उसी शहर में जब बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिव्य दरबार लगाया तो सिंधिया इस मौके को जैसे भुनाना चाह रहे हों और वह बुधवार को दरबार में शामिल हुए […]

ADVERTISEMENT

bageshwar baba, dhirendra krishna shastri, mp news, Jyotiraditya Scindia
bageshwar baba, dhirendra krishna shastri, mp news, Jyotiraditya Scindia
Google CTA

Pandit Dhirendra Krishna Shastri: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस में रहते हुए 2019 में अपने गढ़ से लोकसभा चुनाव हार गए थे. अब उसी शहर में जब बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिव्य दरबार लगाया तो सिंधिया इस मौके को जैसे भुनाना चाह रहे हों और वह बुधवार को दरबार में शामिल हुए और सीधे मंच पर दाखिल हो गए. जहां उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हाथ जोड़कर प्रणाम किया और इसके बाद जो हुआ वह चर्चा का विषय बन गया. मंच पर धर्म और राजनीति का संगम हो गया.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को श्रीमंत कहकर संबोधित किया. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कान में ऐसा मंत्र फूंका की सिंधिया मुस्कुराने लगे. पंडित जी ने सिंधिया से कह दिया कि आपका कल्याण होगा. ज्योतिरादित्य सिंधिया के गले में वस्त्र पहनाकर पंडित शास्त्री ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया. धीरेंद्र शास्त्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच हुई खास मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

सिंधिया सीधे मंच पर पहुंच गए और बाबा के साथ चर्चा करते रहे. दिव्य दरबार में 3 घंटे कई लोगों की अर्जियां सुनी गईं. बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में ज्योतिरादित्य सिंधिया धीरेंद्र शास्त्री के साथ मंच पर बैठे रहे. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया.

bageshwar baba, dhirendra krishna shastri, mp news, Jyotiraditya Scindia
गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कान में बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंत्र फूंका है. फोटो- एमपी तक

सिंधिया ने मंच से की बीजेपी की ब्रांडिंग
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के मंच से भाजपा की ब्रांडिंग कर दी. भाजपा के नेतृत्व में धर्म के क्षेत्र में किये गए कार्यों का बखान कर दिया. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भगवान श्री राम हमारे कण कण में बसते हैं. हमें भगवान के बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाए.
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने गुना में रोड शो भी निकाला. गुना में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री राघोगढ़ भी पहुंचे, जहां दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्द्धन सिंह ने उनका स्वागत किया.

ये भी पढ़ें: बागेश्वर धाम से लापता हो गए भक्त! जिन्हें पुलिस भी नहीं ढूंढ पा रही, 4 महीने में गायब हो गए 21 लोग

ये भी पढ़ें: गुना में आज लगेगा बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार, ज्योतिरादित्य सिधिंया समेत कई बड़े नेता लगाएंगे हाजिरी