MP Weather Update: गर्मी से झुलस रहे मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में बारिश और ओलावृष्टि ने चौंकाया
मध्य प्रदेश में जहां लू से लोग बेहाल हो रहे हैं, वहीं छिंदवाड़ा में बारिश और ओलावृष्टि ने चौंका दिया है. मौसम विभाग ने 11-12 अप्रैल तक के लिए 30 जिलों में बदलाव की संभावना जताई है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में तेज गर्मी के बीच बारिश और ओले गिर रहे हैं.
MP की राजधानी भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में जहां गर्मी तेवर दिखा रही है तो वहीं छिंदवाड़ा में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और मौसम पूरी तरह से बदल गया. इसके साथ ही कई इलाकों में ओले गिरे. जिले के सिंगोड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से सड़क पर पेड़ गिर गया. इससे किसान परेशान रहे. खुले में रखे गेहूं तक भीग गए.