Datia By Election: कौन हैं अवधेश नायक, दतिया उपचुनाव में टिकट कटते ही जिन्हें मनाने में जुटे BJP और कांग्रेस के नेता?

Datia By Election: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का टिकट कटने के बाद अवधेश नायक अचानक सियासत के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो गए हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों उन्हें अपने पाले में लाने की कोशिश में जुटी हैं. आखिर अवधेश नायक कौन हैं और उनकी राजनीतिक ताकत क्या है, जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

दतिया उपचुनाव में महा-संग्राम
दतिया उपचुनाव में महा-संग्राम
Google CTA

Avdhesh Nayak News: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहा उपचुनाव हर बीतते दिन के साथ बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है. कांग्रेस के टिकट के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे अवधेश नायक का टिकट कटने के बाद क्षेत्र का राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ गया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा घनश्याम सिंह को दतिया से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद से अवधेश नायक अपनी ही पार्टी से बेहद नाराज चल रहे हैं. इस सियासी उठापटक के बीच अवधेश नायक को अपने पाले में करने के लिए BJP और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.