कौन हैं मध्यप्रदेश के भोजपाली बाबा, जिनको आया है अयोध्या से बुलावा, मिला है विशेष आमंत्रण
बाबा भोजपाली ने कहा कि मुझे भरोसा नहीं था कि श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मुझे निमंत्रण आएगा और जब आया तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
ADVERTISEMENT

Bhojpali Baba, Ayodhya, MP News, Ram Mandir, UP Government
Bhojpali Baba Ayodhya: मध्य प्रदेश के बैतूल में सनातन धर्म का प्रचार कर रहे भोजपाली बाबा को अयोध्या श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण आया है. निमंत्रण आने से बाबा खुश है और उनके भक्तों में भी खुशी है. बाबा ने संकल्प लिया था कि जब तक भव्य राम मंदिर नही बनेगा तब तक अविवाहित रहेंगे. बाबा का संकल्प पूरा हो गया और गांव वाले उन्हें अयोध्या भेजने की तैयारी कर रहे है.
