'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?...' एथेनॉल पर बिगड़े बोल वाले BJP सांसद जनार्दन मिश्रा कौन हैं?
BJP MP Janardan Mishra Statement: रीवा एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की नीति का बचाव करते हुए ऐसा बयान दे दिया, जो अब चर्चा में है. मंच से दिए गए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जानिए कौन हैं जनार्दन मिश्रा और आखिर उन्होंने क्या कहा, जिस पर विवाद बढ़ गया.
ADVERTISEMENT

बीजेपी सांसद जनार्दन इथेनॉल पर विवादित बयान
Janardan Mishra Controversial Statement: देशभर में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने को लेकर बहस तेज है. एक तरफ आम लोग और विपक्ष सरकार की इस नीति का विरोध कर रहे हैं तो दूसरी तरफ सत्ता पक्ष के नेता इसका बचाव कर रहे हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश की रीवा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के एक बयान ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है. रीवा एयरपोर्ट पर कोलकाता-रीवा-भोपाल हवाई सेवा के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने मंच से कुछ ऐसा कह दिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं जनार्दन मिश्रा और उन्होंने आखिर ऐसा क्या कहा जिस पर इतना बवाल मचा है?
