कौन हैं IAS शैलबाला मार्टिन जिन्होंने 'मंदिरों में लाउडस्पीकर पर उठाए सवाल' जिससे छिड़ गया विवाद

IAS Shailbala Martin: IAS शैलबाला मार्टिन मध्य प्रदेश कैडर की 2009 बैच की IAS अधिकारी हैं. वर्तमान में वो मध्य प्रदेश सरकार अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं. 

ADVERTISEMENT

IAS Shailbala Martin
IAS Shailbala Martin
Google CTA

IAS Shailbala Martin: मध्य प्रदेश की IAS शैलबाला मार्टिन सुर्खियों में है. दरअसल बीते दिन उन्होंने मंदिर में लगे लाउडस्पीकरों पर सवाल उठाया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट के रीट्वीट में उन्होंने लिखा कि, क्या मंदिरों पर लगे लाउडस्पीकर, जो कई कई गलियों में दूर तक स्पीकर्स के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, जो आधी आधी रात तक बजते हैं उनसे किसी को डिस्टरबेंस नहीं होता? उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रहा है. हिंदूवादी संगठनों ने इस पर नाराजगी जताई है, वहीं कांग्रेस ने इसे वाजिब सवाल बताया है.