कौन हैं IAS स्मिता घाटे उर्फ स्मिता भारद्वाज? जिन पर महाभारत के ‘कृष्ण’ ने लगाए ये गंभीर आरोप

महाभारत सीरियल में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज ने अपनी आईएएस पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. नीतीश भारद्वाज की पत्नी हैं अपर मुख्य सचिव स्मिता घाटे भारद्वाज. इनसे अब नीतीश भारद्वाज का तलाक का केस चल रहा है.

ADVERTISEMENT

IAS Smita Ghate, MP News, Nitish Bhardwaj, Mahabharata Shri Krishna, Nitish Bhardwaj Controversy
IAS Smita Ghate, MP News, Nitish Bhardwaj, Mahabharata Shri Krishna, Nitish Bhardwaj Controversy
google news

IAS Smita Ghate: महाभारत सीरियल में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज ने अपनी आईएएस पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. नीतीश भारद्वाज की पत्नी हैं अपर मुख्य सचिव स्मिता घाटे भारद्वाज. इनसे अब नीतीश भारद्वाज का तलाक का केस चल रहा है. नीतीश भारद्वाज के आरोप हैं कि उनकी पत्नी दोनों बेटियों से मिलने नहीं दे रही है और अकेले में मिलने घर पर बुला रही हैं ताकि नीतीश भारद्वाज को किसी आपराधिक मामले में फंसाया जा सके. नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी पर यह भी आरोप लगाया है कि वह अपनी ही बेटियों को नुकसान भी पहुंचा सकती है. पूरे मामले की शिकायत खुद नीतीश भारद्वाज ने भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा से की है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. लेकिन इस पूरे विवाद के सामने आने के बाद हर किसी की जुबां पर यह सवाल तो है कि आखिर आईएएस स्मिता घाटे हैं कौन.