कौन हैं काजल वर्मा? जिन्हें राजनाथ सिंह ने BJP ज्वॉइन कराई, 2 दिन बाद ही उन्हें दिया तगड़ा झटका!
सीधी की कांग्रेस नेता काजल वर्मा (Kajal Verma) ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सामने बीजेपी (BJP) में शामिल होने वाली काजल वर्मा का 48 घंटों में ही पार्टी से मोहभंग हो गया और उन्होंने बीजेपी का दामन छोड़ दिया है.
ADVERTISEMENT

कौन हैं काजल वर्मा
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चुनाव के बीच नेताओं के दलबदल का सिलसिला जारी है. इस बीच सीधी की कांग्रेस नेता काजल वर्मा (Kajal Verma) ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सामने बीजेपी (BJP) में शामिल होने वाली काजल वर्मा का 48 घंटों में ही पार्टी से मोहभंग हो गया और उन्होंने बीजेपी का दामन छोड़ दिया है. कांग्रेस में घर वापसी कर काजल वर्मा ने कहा कि वे कांग्रेस से बनी हैं और कांग्रेस में ही रहेंगी.