Datia By-Election: कौन हैं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना सिंह, जिनकी एंट्री से दतिया उपचुनाव में बढ़ी BJP और कांग्रेस की टेंशन

Datia By Election: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर और राज्य की पहली ट्रांसजेंडर सरकारी कर्मचारी रहीं संजना सिंह की एंट्री ने मुकाबले को रोचक बना दिया है. सरकारी नौकरी छोड़ राजनीति में आईं संजना अब भारतीय गणवार्ता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, जिससे सियासी समीकरण बदलते दिख रहे हैं.

ADVERTISEMENT

कौन हैं संजना सिंह, जिनकी एंट्री ने दतिया उपचुनाव हुआ रोचक 
कौन हैं संजना सिंह, जिनकी एंट्री ने दतिया उपचुनाव हुआ रोचक 
Google CTA

Datia By Election Sanjana Singh Transgender Candidate: मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहा उपचुनाव अब एक बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय मोड़ पर पहुंच चुका है. इस चुनावी समर में अब तक मुकाबला मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा था, लेकिन अब मैदान में एक ऐसे चेहरे की एंट्री हुई है जिसने दोनों ही प्रमुख दलों के सियासी समीकरणों को पूरी तरह से उलझा दिया है. किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर और मध्य प्रदेश की पहली ट्रांसजेंडर सरकारी कर्मचारी रह चुकीं संजना सिंह ने चुनावी रण में उतरने का बड़ा फैसला किया है. वे भारतीय गणवार्ता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कौन हैं संजना सिंह जिन्होंने दतिया उपचुनाव को और रोचक बना दिया है.