आदिवासियों के लिए अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर 'शिवराज' ने किसको दे दी चेतावनी ?

MP News: सीहोर के कोसमी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर शिवराज सिंह चौहान अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे. आदिवासी परिवारों को घर दिलाने का भरोसा, कांग्रेस ने मोहन सरकार को घेरा.

ADVERTISEMENT

Shivraj Singh Chouhan Meets Tribal Families in Kosmi Village
कौसमी गांव में बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित आदिवासी परिवारों से मुलाकात करते शिवराज सिंह चौहान।
Google CTA

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोसमी गांव में वन विभाग की बुलडोजर कार्रवाई ने प्रदेश की सियासत गरमा दी है. आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों को नुकसान पहुंचने से नाराज केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए. शिवराज के इस रुख ने बीजेपी सरकार के भीतर टकराव की चर्चाओं को हवा दे दी है. वहीं, कांग्रेस ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार पर निशाना साधा है.