सीएम मोहन यादव ने चंबल में क्यों लिया कृष्ण अवतार? हाथ में सुदर्शन चक्र और मोर मुकुट पहन दिया ये संदेश
सीएम मोहन यादव बुधवार को चंबल के भिंड जिले में पहुंचे जहां पर उनका रोड शो निकाला गया. इस दौरान उन्होंने सिर पर मोर मुकुट और हाथों में सुदर्शन चक्र धारण कर जनता के सामने कृष्ण अवतार में खुद को दिखाने की कोशिश की.
ADVERTISEMENT

सीएम मोहन यादव ने किया भिंड जिले का दौरा.
Bhind news: सिर पर चांदी का मुकुट और हाथ में चांदी का सुदर्शन चक्र, सीएम मोहन यादव का बुधवार को भिंड में कृष्ण अवतार देखने को मिला. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य लायक सिंह कुशवाहा ने सीएम को चांदी का मोर मुकुट और सुदर्शन चक्र पहनाया. यह अनूठा नजारा राजीव गांधी स्टेडियम के पास रोड शो के दौरान देखने को मिला.