EVM की चौकीदारी करने क्यों पहुंच गए दिग्विजय सिंह, पत्नी ने भी उठा दिए स्ट्रांग रूम के CCTV कैमरों पर सवाल
Digvijay Singh: EVM मशीनों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खुद ही EVM की चौकीदारी करने गुना के स्ट्रांग रूम पहुंच गए. उन्होंने इसका कारण भी बताया.
ADVERTISEMENT

Digvijay Singh, Guna Lok Sabha Seat
Digvijay Singh Controversy: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह सोमवार को खुद ही EVM की चौकीदारी करने पहुंच गए. गुना में EVM मशीनों की पहरेदारी के लिए दिग्विजय सिंह अचानक स्ट्रांग रूम पहुंचे. उनके साथ में उनकी पत्नी अमृता राय और गुना लोकसभा सीट से प्रत्याशी यादवेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे. दिग्विजय सिंह ने राघोगढ़,चाचौड़ा, गुना,बमोरी के स्ट्रांग रूम का बारीकी से अवलोकन किया. दिग्विजय सिंह ने तीसरे चरण के मतदान को लेकर कहा कि इलेक्शन काफी अच्छे रहे थे. लोगों का गुस्सा अब निकलकर सामने आने लगा है.