सिंधिया को खुला चैंलेज करने वाले विधायक गोपाल सिंह क्यों मांगने लगे जनता से भीख? जानें

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां जोरा-शोरों पर चल रही हैं. प्रत्याशी अलग-अलग तरीकों से वोट मांग रहे हैं. इन दिनों कोई नेता पूड़ी तलता तो कोई पापड़ बनाता नजर आ रहा है. प्रत्याशी किसी भी कीमत पर चुनाव जीतना चाहते हैं, यही कारण है कि कोई कसर नहीं छोड़ रहे […]

ADVERTISEMENT

mp election 2023 mp politics mp news gopal singh chouhan jyotiraditya sindhiya
mp election 2023 mp politics mp news gopal singh chouhan jyotiraditya sindhiya
Google CTA

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां जोरा-शोरों पर चल रही हैं. प्रत्याशी अलग-अलग तरीकों से वोट मांग रहे हैं. इन दिनों कोई नेता पूड़ी तलता तो कोई पापड़ बनाता नजर आ रहा है. प्रत्याशी किसी भी कीमत पर चुनाव जीतना चाहते हैं, यही कारण है कि कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसी बीच चंदेरी से विधायक गोपाल सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वे जनता से कहते नजर आ रहे हैं कोई गड़बन नहीं होनी चाहिए.

दरअसल पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को खुला चैंलेज करने वाले विधायक गोपाल सिंह चौहान अपने प्रचार के दौरान लोगों के पास बैठे हैं. वीडियो मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के छोटी भोपाल गांव का है वीडियो में गोपाल सिंह चौहान के साथ मुंगावली प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह यादव के छोटे भाई अजय यादव साथ में मौजूद है वह एक गांव में बैठे हुए हैं गांव के बाहर कई लोग भी मौजूद हैं जिसमें वे वहां मौजूद लोगों से कह रहे हैं “अब कोई भी गड़बड़ नहीं होनी चाहिए, आप सभी के हाथ-पांव जोड़ रहा हूं” मेरी इस चुनाव में इज्जत दांव पर लगी है, हम आप लोगों से भीख मांगते हैं कोई गड़बन नहीं होना चाहिए”

आपको बता दें ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो शनिवार 28 अक्टूबर का बताया जा रहा है. जब गोपाल सिंह चौहान राजपूत बाहुल गांव छोटी भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगने के लिए गए हुए थे.

Loading the player...

पिछले दिनों सिंधिया को दिया था खुला चैंलेज

विधायक गोपाल सिंह चौहान ने पिछले भरे मंच से ज्योतिरादित्य सिंधिया को चैंलेज करते हुये कहा था “कि हम विधायक थे कांग्रेस के पंजे की वजह से किसी महाराज या राजा की चमचागिरी की वजह से नहीं थे. मैं 20 साल जनता के आशीर्वाद से जनपद अध्यक्ष रहा और तीन बार हाथ के पंजे और सोनिया गांधी, इंदिरा गांधी की पार्टी से विधायक हूं. मैं किसी की चमचागिरी की वजह से विधायक नहीं हूं. इस दौरान मंच से सिंधिया को चैलेंज करते हुए कहा कि ताकत हो तो लगा लेना. अगर मुझमें ताकत होगी तो फिर से जीत जाऊंगा. जितने तलवे चाट सकते हो चाट लो शिवराज सिंह के, तीन महीने बाद हम बताएंगे, हमारी सरकार आएगी, हमारी सत्ता आएगी.

ये भी पढ़ें: इस कांग्रेसी विधायक ने सिंधिया पर बोला हमला, कहा- राजा-महाराजा की चमचागिरी…