मुरैना के कांग्रेस प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग से क्यों की नरेंद्र सिंह तोमर की शिकायत, बोले, 'वे अपनी संवैधानिक मर्यादा भूले'

मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी नीटू सिकरवार ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ निर्वाचन आयोग को शिकायत की है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि नरेंद्र सिंह तोमर अपनी संवैधानिक मर्यादा को भूल गए हैं.

ADVERTISEMENT

Narendra Singh Tomar was talking reporters after inaugurating the BJP's media centre in Gwalior city of Madhya Pradesh. (File photo: PTI)
Narendra Singh Tomar was talking reporters after inaugurating the BJP's media centre in Gwalior city of Madhya Pradesh. (File photo: PTI)
google news

Lok Sabha Elections 2024: मुरैना लोकसभा सीट पर जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे नेता एक दूसरे पर हमलावर होते जा रही हैं. मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार उर्फ़ नीटू ने विधानसभा अध्यक्ष व दिमनी विधायक नरेद्र सिंह तोमर की निर्वाचन आयोग से शिकायत की है. शिकायत में बताया है कि वे संवैधानिक पद पर रहते हुए भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में वोट माँग रहे हैं. प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. इस शिकायत में कांग्रेस ने एक वीडियो भी निर्वाचन आयोग को दिया है.