योग दिवस पर क्यों बोले शिवराज सिंह चौहान? 'पिज्जा-बर्गर खाएंगे तो नहीं हो पाएगा...' बताया फिट रहने का राज

Shivraj singh chouhan: देश भर में आज 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. मध्य प्रदेश में बारिश के कारण सीएम मोहन यादव समेत कई नेताओं ने घर पर ही रहकर योग किया.

ADVERTISEMENT

शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान
Google CTA

Shivraj singh chouhan: देश भर में आज 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. मध्य प्रदेश में बारिश के कारण सीएम मोहन यादव समेत कई नेताओं ने घर पर ही रहकर योग किया. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में योगाभ्यास किया. इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने आग्रह किया कि लोग केवल योग दिवस के दिन ही योग न करें। योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं. इसके साथ ही उन्होंने खान-पान को लेकर भी बात की है.