पहले कलेक्टर के बाप बन जाते थे पटवारी..., CM मोहन यादव का ये बयान क्यों हो गया वायरल
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की पहले चरण की वोटिंग से पहले सीएम मोहन यादव लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. इसी दौरान वे विपक्ष के साथ ही प्रशासनिक अमले को भी आड़े हाथों लेते दिखाई दे रहे हैं.
ADVERTISEMENT

CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की पहले चरण की वोटिंग से पहले सीएम मोहन यादव लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. इसी दौरान वे विपक्ष के साथ ही प्रशासनिक अमले को भी आड़े हाथों लेते दिखाई दे रहे हैं. बीते दिन राजगढ़ लोकसभा सीट क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पटवारियों की मनमानी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि किसान के काम के समय पटवारी कलेक्टर तक के बाप बन जाते हैं.