‘कांग्रेस की लिस्ट से कोई फर्क नहीं पड़ेगा’, जानें जीत को लेकर तोमर को क्यों है इतना आत्मविश्वास?

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश चुनाव कैम्पेन प्रमुख नरेंद्र सिंह तोमर का बयान सामने आया है. जहां उन्होंने साफ कर दिया कि कांग्रेस की सूची से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. भारतीय जनता पार्टी 136 टिकट पहले ही घोषित कर […]

ADVERTISEMENT

Congress first list Narendra Singh Tomar MP Election 2023
Congress first list Narendra Singh Tomar MP Election 2023
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश चुनाव कैम्पेन प्रमुख नरेंद्र सिंह तोमर का बयान सामने आया है. जहां उन्होंने साफ कर दिया कि कांग्रेस की सूची से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. भारतीय जनता पार्टी 136 टिकट पहले ही घोषित कर चुकी है. बीजेपी कांग्रेस से बहुत आगे की स्थिति में है. बता दें कि रविवार को नरेंद्र सिंंह तोमर के क्षेत्र दिमनी पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तोमर को लेकर बड़ी बात कही थी, उन्होंने कहा था कि क्षेत्र की जनता का सौभाग्य है कि उन्हें तोमर जैसा प्रत्याशी मिला है. हर कार्यकर्ता को तोमर बनकर क्षेत्र में उतर जाना होगा.

तोमर ने पूरे आत्मविश्वास से कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा सरकार बनाएगी. कांग्रेस की सूची से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. चुनाव है और चुनाव होना ही है. बता दें कि भाजपा ने दिमनी से तोमर को चुनाव मैदान में उतारा है और बताया जा रहा है कि यहां की जनता उनके खिलाफ है. यही वजह है कि तोमर अपने क्षेत्र में टिकट एनाउंस होने के 15 दिन बाद तक अपने क्षेत्र में नहीं गए हैं. बता दें कि कांग्रेस ने रविवार को 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें दिमनी से प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है, हालांकि दिमनी में सिटिंग एमएलए कांग्रेस का ही है.

सुनिए तोमर ने क्या कहा?

Loading the player...

ये भी पढ़ें: MP Election: डबरा में समधी सुरेश राजे से मुकाबले को फिर तैयार इमरती देवी, किया बड़ा दावा

शिवराज के लिए कोई चुनाैती नहीं: तोमर

शिव (शिवराज) के सामने हनुमान (विक्रम मस्ताल) को उतारने पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- शिवराज जी अपने क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय हैं. वे वर्षों से उसे क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं. वहां शिवराज जी के लिए कोई चुनौती नहीं है. बता दें कि कांग्रेस ने बुधनी विधानसभा से युवा नेता और टीवी एक्टर विक्रम मस्ताल को सीएम शिवराज के खिलाफ मैदान में उतारा है. विक्रम मस्ताल अभिनेता हैं. वे किसान परिवार से संबंध रखते हैं और कई टीवी सीरियल्स, फिल्मों एवं वेब सीरीज में काम कर चुके हैं. विक्रम मस्ताल रामायण में हनुमान की भूमिका निभा चुके हैं. उन्होंने कुछ ही दिनों पहले कांग्रेस ज्वॉइन की थी और उन्हें पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है.

2006 से लगातार शिवराज का कब्जा

हाई प्रोफाइल सीट बुधनी सीएम शिवराज सिंह चौहान का गढ़ माना जाता है. ये सीट सीहोर जिले में आती है. सीएम शिवराज सिंह चौहान 2006 से लगातार बुधनी विधानसभा से विधायक हैं. वह 1990 में भी बुधनी से विधायक रहे हैं. वहीं विक्रम मस्ताल पहली बार कोई चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने अरुण यादव को टिकट दिया था. लेकिन उन्हें सीएम शिवराज के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: पीताम्बरा माई के दरबार पहुंचे CM शिवराज, तोमर के क्षेत्र में जीत को लेकर दिया ये बड़ा बयान