इंदौर में आर्मी अफसर की महिला मित्र के साथ लूट और गैंगरेप की वारदात को लेकर पुलिस क्यों उलझ गई है?

Indore gangrape: इंदौर में एक दिन पहले आर्मी अफसर की महिला मित्र के साथ मारपीट, लूट और गैंगरेप की वारदात सामने आई थी. इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन पीड़िता के बयानों के बार-बार बदलने की वजह से इंदौर पुलिस केस को लेकर उलझ गई है.

ADVERTISEMENT

Indore gang rape
Indore gang rape
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

इंदौर में एक दिन पहले आर्मी अफसर की महिला मित्र के साथ मारपीट, लूट और गैंगरेप की वारदात सामने आई थी.

point

इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

point

लेकिन पीड़िता के बयानों के बार-बार बदलने की वजह से इंदौर पुलिस केस को लेकर उलझ गई है.

Indore gangrape: इंदौर में एक दिन पहले आर्मी अफसर की महिला मित्र के साथ मारपीट, लूट और गैंगरेप की वारदात सामने आई थी. इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन पीड़िता के बयानों के बार-बार बदलने की वजह से इंदौर पुलिस केस को लेकर उलझ गई है.

बुधवार रात को इंदौर के महू केंटोनमेंट इलाके में ये वारदात हुई. यहां आर्मी के दो ट्रेनी अफसर अपनी दो महिला मित्रों के साथ घूमने पहुंचे थे. इसी दौरान करीब 6 की संख्या में कुछ बदमाशों ने इन्हें घेर लिया. इनको बंधक बना लिया और मारपीट कर लूट-पाट करने लगे. इस दौरान एक आर्मी अफसर और उसकी महिला मित्र को यह कहकर जाने दिया कि वे जल्दी से 10 लाख रुपए का इंतजाम करें. तभी उनके दूसरे साथी और उसकी महिला मित्र को छोड़ा जाएगा.

पुलिस जांच में पता चला है कि दूसरे आर्मी अफसर के साथ जमकर मारपीट की गई और उसकी महिला मित्र को उससे अलग करके झाड़ियों में बदमाश ले गए. पीड़ित आर्मी अफसर ने इस मामले में गैंगरेप की आशंका जताई और इस आधार पर पुलिस ने लूट, डकैती के साथ ही गैंगरेप की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. यह पूरी घटना महू स्थित पर्यटन स्थल जामगेट पर मध्य रात्रि में हुई. पुलिस की गिरफ्त में फिलहाल दो आरोपी आ चुके हैं, जो इलाके के पुराने हिस्ट्रीशीटर बताए गए हैं.

पुलिस कैसे उलझ गई इस पूरी कहानी में

एसपी ग्रामीण हितिका वासल के अनुसार अस्पताल में भर्ती घायल पीड़िता के बयान दर्ज नहीं हुए हैं. उसका मेडिकल कराया गया है. आगे बयान में वह जो भी बताएगी, उस आधार पर आगे धाराएं अपडेट होंगी. आर्मी के सीनियर अफसरों ने इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है. 

डीआईजी निमिष अग्रवाल ने बीती रात को इस मामले में गैंगरेप होने की पुष्टि कर दी थी. लेकिन कुछ समय बाद ही एडीशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने रेप और गैंगरेप की कहानी में नया वर्जन शामिल कर दिया. उन्होंने मीडिया को बताया कि महिला ने रेप की बात अस्वीकार कर दी है. इसलिए अभी पुलिस इस कंफ्यूजन में है कि महिला के साथ गैंगरेप हुआ है या नहीं. अब सब कुछ निर्भर करेगा पीड़िता के बयान पर कि वह क्या बयान देती है. फिलहाल पुलिस ने संदेह के आधार पर गैंगरेप का मामला भी दर्ज कर लिया और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- MP में बरसात का कहर! 24 घंटे से कई जिलों में हो रही लगातार बारिश, सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ ग्वालियर