हाईकमान ने अचानक कमलनाथ-दिग्विजय को क्यों किया दिल्ली तलब? क्या थमा नहीं कपड़ा फाड़ विवाद

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद शुरू हुआ विवाद अभी थमा नहीं है. दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ने वाले बयान को लेकर कमलनाथ फंसे थे, लेकिन मंच पर उन्होंने दिग्विजय के सामने ही डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की थी, लेकिन लग रहा है बात बनी नहीं. इसलिए […]

ADVERTISEMENT

Madhya Pradesh Election, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election counting, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election updates, Madhya Pradesh chunav
Madhya Pradesh Election, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election counting, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election updates, Madhya Pradesh chunav
Google CTA

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद शुरू हुआ विवाद अभी थमा नहीं है. दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ने वाले बयान को लेकर कमलनाथ फंसे थे, लेकिन मंच पर उन्होंने दिग्विजय के सामने ही डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की थी, लेकिन लग रहा है बात बनी नहीं. इसलिए सोमवार को अचानक कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को दिल्ली बुलाया गया है. यही नहीं, इनके साथ ही मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को भी बुलाया गया है. आज देर शाम पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ मीटिंग होगी.

असल में, मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में अनबन की खबरों के बीच आलाकमान एक्टिव हो गया है. जिसके चलते एमपी कांग्रेस के बड़े नेताओं को दिल्ली बुला लिया गया है. पीसीसी चीफ कमलनाथ, रणदीप सुरजेवाला और दिग्विजय सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं. बता दें टिकट वितरण के बाद से एमपी कांग्रेस के बड़े नेताओ के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आ रही है, जिसे लेकर कल देर रात भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नेताओं के बीच बैठक हुई थी. इस बैठक में कांग्रेस संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल भी शामिल हुए थे.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब महज 17 दिन बाकी हैं. सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. कांग्रेस नेताओं की भी धुआंधार रैलियां हो रही है. सोमवार को पूर्व कमलनाथ जहां इंदौर में थे, वहीं दिग्विजय सिंह ने दतिया में जनसभा की थी. इसके बाद दोनों दिग्गज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. बताया जा रहा है कि यहां देर शाम कांग्रेस की उच्चस्तरीय बैठक होने वाली है.

ये भी पढ़ें: MP Election: नामांकन के बाद सड़कों पर दौड़ क्यों लगाने लगे जीतू पटवारी? VIDEO हुआ वायरल

चुनाव की अंतिम रणनीति पर भी होगी चर्चा

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनावी घमासान के अंतिम दौर की रणनीति को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह बैठक बुलाई है. बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के मौजूद रहने के कयास हैं. बताया जा रहा है कि इस बैठक में आनेवाले दिनों में शीर्ष नेताओं के दौरे, कैंपेन स्ट्रेटजी व अन्य मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा होगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी 4 नवम्बर को प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली होगी. वहीं, 8 और 9 को प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी.

ये भी पढ़ें: नाराज नेता को समझा रहे थे ज्योतिरादित्य सिंधिया, तभी हेलीपैड के पास जो हुआ सब देख रह गए हैरान

इधर, अमित शाह 3 दिन एमपी में रहे, दे गए गुरुमंत्र

कांग्रेस ने भले अपने शीर्ष नेताओं को दिल्ली बुला लिया हो और बड़ी मीटिंग करने जा रही हो, लेकिन बीजेपी एमपी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. चुनाव प्रचार में दिग्गजों की पूरी फौज उतार दी गई है. इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन मध्य प्रदेश में रहे और अलग-अलग संभागों की बैठक ली. आखिरी बैठक ग्वालियर में हुई, जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और रूठों को मनाने के लिए कहा है. बता दें कि राज्य में तीन केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को टिकट दिया गया है. बावजूद ओपिनियन पोल्स के मुताबिक सत्ताधारी दल की स्थिति ठीक नहीं है. उधर, कांग्रेस पार्टी 150 सीटें जीतने का दावा कर रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कह चुके हैं कि प्रदेश में कांग्रेस 150 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है.

ये भी पढ़ें: कितनी संपत्ति के मालिक हैं सीएम शिवराज? पत्नी साधना सिंह ज्यादा दौलतमंद, हलफनामे में हुआ खुलासा