दुनिया का सबसे महंगा MIYAZAKI आम MP में क्यों बिक रहा सस्ता, क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी ?

ये रिपोर्ट मध्य प्रदेश के जबलपुर में उगने वाले दुनिया के सबसे महंगे जापानी 'मियाजाकी' आम पर आधारित है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 2.5 लाख किलो है. हालांकि, स्थानीय बाजार और खरीदारों के अंतर के कारण यह भारत में 11,000 से 15,000 प्रति किलो के मुनाफेदार दाम पर बिक रहा है.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में मिल रहा है दुनिया का सबसे महंगा आम
मध्य प्रदेश में मिल रहा है दुनिया का सबसे महंगा आम
google news

जब भी फलों के राजा आम की बात आती है तो हमारे दिमाग में लंगड़ा, दशहरी, चौसा या हापुस जैसे नाम आते हैं, जो अमूमन 50 रुपये से लेकर 200 रुपये किलो तक मिल जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ऐसे आम के बारे में सुना है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है? जी हां, हम बात कर रहे हैं जापान की मशहूर प्रजाति 'मियाजाकी' (Miyazaki Mango) की.