सतना: मां रोकती रही पर नहीं मानी बेटी, पति के सीने पर हो गई सवार; फिर किया वो हाल, जिसे देख भड़के लोग
ये क्रूरता की पराकाष्ठा है. कोई इतना अमानवीय कैसे हो सकता है. ये वीडियो इस बात का गवाह है कि महिला अपने पति को लेकर बुरी तरह से नाराज और हिंसक हो गई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला अपने पति पर लगातार थप्पड़ों से प्रहार कर रही है. पहले तो अपने पति को पीट-पीटकर बेहाल कर देता है. अब पति ने बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के सतना में हुई घटना के वीडियो ने कर दिया हैरान.
मध्य प्रदेश के सतना में पति को पत्नी के पीटने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मार्च में हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला अपने पति को घर के कमरे में बंद कर बुरी तरह पीट रही है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.