छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहांके फिर मारेंगे पलटी? कमलनाथ के करीबी को लेकर विवेक बंटी साहू ने किया चौंकाने वाला खुलासा

mp politics: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा नगर निगम के महापौर और नाथ परिवार के करीबी विक्रम अहाके क्या एक बार फिर पलटी मारने वाले हैं? क्यों हो रही इतनी चर्चाएं? विवेक बंटी साहू ने किया खुलासा...

ADVERTISEMENT

Chhindwara Mayor Vikram Ahake, Chhindwara Lok Sabha Seat
Chhindwara Mayor Vikram Ahake, Chhindwara Lok Sabha Seat
Google CTA

MP Politics: मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के दौरान कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में पलायन किया था. जिसके कारण वे सुर्खियों में बने रहे. खासतौर पर छिंदवाड़ा में कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा था. इन्हीं में से महापौर विक्रम अहांके भी थे. जिन्होंने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था, लेकिन वोटिंग के दिन उन्होंने पाला पलटते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील की थी. जिसके बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई थी. अब जब कांग्रेस छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव हार चुकी है. ऐसे में उनको लेकर एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्मी है. कि क्या वे फिर से भारतीय जनता पार्टी में आने वाले हैं? इसको लेकर विवेक बंटी साहू ने खुलासा किया है.