'कोई किसी का गढ़ नहीं होता' BJP प्रत्याशी रोडमल नागर का कॉन्फिडेंस देख टेंशन में आ जाएंगे दिग्विजय सिंह?

राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नागर के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नामांकन फॉर्म जमा करने पहुंचे.

ADVERTISEMENT

BJP प्रत्याशी रोडमल नागर का कॉन्फिडेंस देख टेंशन में आ जाएंगे दिग्विजय सिंह?
BJP प्रत्याशी रोडमल नागर का कॉन्फिडेंस देख टेंशन में आ जाएंगे दिग्विजय सिंह?
google news

Loksabha Election 2024: मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट (rajgarh Loksabha Seat) सुर्खियों में बनी हुई है. दरअसल, कांग्रेस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ से चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी ने मौजूदा सांसद रोडमल नागर पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर उन्हें टिकट दिया है. राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले दिग्विजय सिंह के राजगढ़ से चुनाव लड़ने के बाद यहां का मुकाबला दिलचस्प हो गया है. माना जा रहा है कि बीजेपी के लिए राजगढ़ की राह आसान नहीं है, लेकिन बीजेपी प्रत्याशी का कॉन्फिडेंस देख दिग्विजय सिंह भी हैरान रह जाएंगे.