रेस्टोरेंट में महिला ने मिश्री समझकर खा लिया कास्टिक सोडा, तेज जलन के बाद सूज गया चेहरा, दर्ज हुआ FIR 

Bhopal News: खाने के बाद रानी ने बाहर जाते समय रिसेप्शन पर डिब्बे में रखी सौंफ-मिश्री खा ली. मिश्री खाते ही रानी के मुंह में तेज जलन शुरू हो गयी और उसका चेहरा सूज गया. 

ADVERTISEMENT

saunf and mishri
saunf and mishri
Google CTA

Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला वाला मामला सामने आया है. रेस्टोरेंट में खाना खाने गई एक महिला के मुंह में जलन होने लगी और उसका चेहरा सूज गया. दरअसल डिनर करने के बाद महिला ने मिश्री समझकर कास्टिक सोडा खा लिया जिससे उसकी तबियत खराब हो गयी. पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए रेस्टोरेंट के कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है.