इंदौर में राजा रघुवंशी के घर बच्चे के साथ पहुंची महिला ने मचाया हंगामा, बोली, 'राजा का भाई न मुझे अपना रहा, न बेटे को'

इंदौर में एक महिला अपने मासूम बच्चे के साथ राजा रघुवंशी के घर पहुंची और दावा किया कि वह सचिन रघुवंशी की दूसरी पत्नी है. महिला ने आरोप लगाया कि सचिन ने शादी छुपाई और अब ना उसे स्वीकार रहा है, ना बच्चे को अपनाने को तैयार है.

ADVERTISEMENT

Sachin Raghuvanshi
Sachin Raghuvanshi
google news

इंदौर के राजा रंघुवंशी मर्डर केस के काफी दिनों तक चर्चा में रहने के बाद अब राजा के भाई सचिन का मामला चर्चा में आ गया है. इंदौर शहर में उस वक्त हलचल मच गई जब राजा रघुवंशी के घर के बाहर एक महिला अपने गोद में मासूम बच्चे को लेकर जोर-जोर से गेट पीटने लगी.