जबलपुर में चड्ढी गैंग से परेशान लोग, चुराते हैं सिर्फ महिलाओं के अंडरगारमेंट्स; जानें क्या है पूरा सच!
Jabalpur undergarments Thief: एमपी अजब गजब है क्योंकि यहां के किस्से भी अजब गजब है. जबलपुर में इन दिनों अंडर गारमेंट चोर गैंग का आतंक है, यह चोर गैंग शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक में घूम-घूम कर अंडर गारमेंट्स चुराया करते हैं.
ADVERTISEMENT

Jabalpur undergarments Thief
Jabalpur undergarments Thief: एमपी अजब गजब है क्योंकि यहां के किस्से भी अजब गजब है. जबलपुर में इन दिनों अंडर गारमेंट चोर गैंग का आतंक है, यह चोर गैंग शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक में घूम-घूम कर अंडर गारमेंट्स चुराया करते हैं. लगातार अंडरगारमेंट्स चोरी होने से परेशान एक महिला ने जबलपुर के पनागर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. जहां महिला की शिकायत पर एक अंडरगारमेंट चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं जबलपुर के विजयनगर क्षेत्र में हुई अंडरगारमेंट्स चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें एक नकाबपोश चोर अंडर गारमेंट चुराते हुए दिखाई दे रहा है.