'तूने मुझे प्रपोज किया, होटल बुलाया...इंदौर के डांसिंग कॉप फंसे, आरोप लगाने वाली राधिका का नया वीडियो वायरल
इंदौर के मशहूर 'डांसिंग कॉप' रंजीत सिंह पर राधिका ने सोशल मीडिया पर बार-बार मैसेज करने का आरोप लगाया है, जिससे बवाल तेज हो गया है. दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं और पुलिस ने रंजीत सिंह को लाइन अटैच कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

डांसिग कॉप फंसे
सोशल मीडिया पर अपने अनोखे डांस स्टाइल से फेमस हुए 'डांसिंग कॉप' रंजीत सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, हालांकि इस बार वजह उनका यूनीक स्टाइल नहीं बल्कि राधिका नाम की एक महिला को परेशान करना है.