पटवारी भर्ती परीक्षा: गड़बड़ी को लेकर इंदौर की सड़कों पर उतरा ‘युवा आक्रोश’, भोपाल तक हंगामा

Patwari Exam Scam: मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा में सामने आ रही गड़बड़ियों ने एक बार फिर से युवाओं के अंदर सरकार के प्रति आक्रोश भर दिया है. यह आक्रोश इस समय इंदौर की सड़कों पर हजारों की संख्या में उतरा हुआ है. पटवारी भर्ती परीक्षा में सामने आई गड़बड़ियों के बाद नाराज युवाओं का […]

ADVERTISEMENT

patwari recruitment exam indore news mp news patwari recruitment disturbance patwari movement
patwari recruitment exam indore news mp news patwari recruitment disturbance patwari movement
google news

Patwari Exam Scam: मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा में सामने आ रही गड़बड़ियों ने एक बार फिर से युवाओं के अंदर सरकार के प्रति आक्रोश भर दिया है. यह आक्रोश इस समय इंदौर की सड़कों पर हजारों की संख्या में उतरा हुआ है. पटवारी भर्ती परीक्षा में सामने आई गड़बड़ियों के बाद नाराज युवाओं का हुजूम इंदौर कलेक्ट्रेट रोड को घेरकर बैठ गया है. छात्रों के इस आंदोलन को नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है, जिसे मध्यप्रदेश की कोचिंग एसोसिएशन अपना सपोर्ट दे रहे हैं. राजधानी भोपाल से लेकर ग्वालियर, भिंड और शाजापुर समेत दूसरे शहरों में भी इस तरह युवाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतर गए हैं.