चुनावी राज्यों में MP के युवा सबसे कम बेरोजगार, इस सर्वे ने चौंकाया! क्या बोलेंगे अब कमलनाथ

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को अब सिर्फ कुछ ही दिन शेष हैं. कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर जमकर आरोप भी लगा रहे हैं. सबसे बड़ा आरोप है बेरोजगारी का, जिसे कमलनाथ और पूरी कांग्रेस पार्टी जमकर शिवराज सरकार पर लगाती आ रही है. लेकिन नेशनल सैंपल सर्वे के आंकड़े तो कुछ और […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को अब सिर्फ कुछ ही दिन शेष हैं. कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर जमकर आरोप भी लगा रहे हैं. सबसे बड़ा आरोप है बेरोजगारी का, जिसे कमलनाथ और पूरी कांग्रेस पार्टी जमकर शिवराज सरकार पर लगाती आ रही है. लेकिन नेशनल सैंपल सर्वे के आंकड़े तो कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. नेशनल सैंपल सर्वे ने हाल ही में 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं के बीच बेरोजगारी के स्तर के आंकड़े जारी किए तो मालूम चला कि जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें सबसे कम बेरोजगार युवा मध्यप्रदेश में हैं.